नोएडा, मार्च 24 -- नोएडा। जिले में परिवहन विभाग की प्रवर्तन और खनन विभाग की टीम ने जनवरी और फरवरी में जांच अभियान चलाते हुए क्षमता से अधिक निर्माण सामग्री लाते 343 वाहनों को पकड़ा। वाहन मालिकों से 208 लाख 98 हजार जुर्माना वसूल किया गया। सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निलंबन की संस्तुति की गई। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि इकोटेक-1, डीएनडी, कालिंदी कुंज, चार मूर्ति, सिरसा कट, बिसरख, बादलपुर, नालेज पार्क सहित जिले के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। इसमें 442 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 343 वाहनों को बंद किया गया था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश पर यह अभियान चलाया गया था, जो कि आगे भी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.