जमशेदपुर, जून 14 -- 'सीखना' सतत प्रक्रिया है एवं शिक्षण पद्धति का यह एक अनिवार्य अंग है। इसी क्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डीएवी सीएई दिल्ली के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर में आयोजित तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला में डीएवी स्कूल्स, जोन-ई के आठ विद्यालय (डीएवी सिजुआ, डीएवी जामाडोबा, डीएवी सीएफआरआई. डीएवी चाईबासा, डीएवी बरोरा, डीएवी नोवामुंडी, डीएवी महुदा) सहित डीएवी बिष्टुपुर के ईईडीपी, हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, कंप्यूटर साइंस, संगीत, कॉमर्स, व्यायाम शिक्षा तथा कला के प्राथमिक, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर के 389 शिक्षक शामिल हुए।इस कार्यशाला का उद्देश्य डीएवी के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों की शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ाना है। इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षकों में रचनात्मकता और...