बदायूं, सितम्बर 8 -- बदायूं। क्षत्रीय महासभा एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की संयुक्त बैठक मुख्यालय पर की गयी। जिसमें शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी। शिक्षक रघुपाल सिंह को क्षत्रिय शिक्षक सभा का जिला अध्यक्ष, डॉ. प्रदीप सिंह चंदेल को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। थाना इस्लामनगर में ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमा फर्जी बताकर भर्त्सना की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, धनपाल सिंह, प्रताप सिंह आचार्य, संरक्षक राणा प्रताप सिंह, विजय रतन सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...