रांची, अक्टूबर 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली क्षत्रिय समाज ने राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव एवं रानी राज्यश्री सिंह देव के नेतृत्व में गुरुवार को विजयदशमी का पर्व परंपरागत रूप से मनाया। राजबाड़ी परिसर में समाज के लोगों ने विधी विधान से शस्त्र पूजन किया। राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने कहा कि राजपूत समाज ने हमेशा देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। हमारे आदर्श श्रीराम ने हमेशा बुराई का अंत करने के लिए युद्ध लड़े। आज के दिन उन्होंने रावण को मारकर असत्य पर सत्य की जीत हासिल की थी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज, जरूरत मंद लोगों एवं राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान सभी ने एकजुटता बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि समाज एकजुट रहेगा, तो तरक्की होगी। समाज में फैली कुरीतियां भी दूर होंगी। कार्यक्रम में कालीपद सिंह, भुतुन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.