बिजनौर, जनवरी 6 -- क्षत्रिय राजपूत समिति की चुनाव अधिकारी देशराज सिंह एव हेमराज सिंह के मार्ग निर्देशन में सम्पन्न प्रक्रिया में राजीव चौधरी को अध्यक्ष के अतिरिक्त कार्यकारणी पदाधिकारी चुने गये। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में चुनाव अधिकारी देशराज सिंह एवं हेमराज सिंह के निर्देशन में 21 दिसंबर को रुकी चुनावी प्रक्रिया पूर्ण की गई। सर्वसम्मत चुनाव में अध्यक्ष राजीव चौधरीबीज-खाद वाले, उपाध्यक्ष दयाराम सिंह, मंत्री सुशील ठाकुर, एवं कैशियर मनीष कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र बैस व मंत्री गंभीर सिंह द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। सभा में डॉ हर्षवर्धन सिंह, उमेश कुमार, राजेश्वर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये। चुनावी बैठक की अध्यक्षता हेमराज सिंह ने व संचालन जितेंद्र बैस ने...