रामपुर, मार्च 22 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में शुक्रवार को ज्ञान सरोवर धर्मशाला पर होली मिलन समारोह को लेकर चर्चा की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिसमें पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय, प्रदेशीय, जनपद के क्षत्रियों से साथ विधायक रामवीर सिंह, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक आदेश चौहान आदि उपस्थित रहेंगे। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी देवेंद्र सिंह, प्रदेश प्रमुख महामंत्री यशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष ओमवीर सिंह वैदिक, धर्मपाल सिंह तोमर, उमेश सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, संजीव सिंह, सुनील सिंह, रघुराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.