जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- जमशेदपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला संरक्षक एवं आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में बारीडीह निवासी त्रिदेव सिंह का सम्मान किया गया। त्रिदेव सिंह तीसरी बार टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। प्रदेश महामंत्री समरेश सिंह ने कहा कि यह क्षत्रिय समाज के लिए गर्व की बात है कि जमशेदपुर की मजदूर यूनियनों में महत्वपूर्ण पदों पर आज भी क्षत्रिय समाज अपनी समाजवादी विचारधारा, संघर्षशील प्रवृत्ति और करिश्माई नेतृत्व के दम पर आगे बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.