मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विवेकानंद के चित्र/प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको। उन्होंने युवाओं से आलस्य त्यागने स्वयं को पहचानने समाज के लिए निस्वार्थ सेवा करने और एक मजबूत नैतिक राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया था। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा रंजीत सिंह, प्रदेश मंत्री अशोक कुमार सिंह कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, प्रभारी अनुराग सिंह और एसपी सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...