रांची, नवम्बर 28 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के डाक बंगला में रविवार को क्षत्रिय गौरव समाज की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, रमेश सिंह, डॉ अजय नाथ शाहदेव, अधिवक्ता रुपेंद्र एवं गुणेंद्र नाथ शाहदेव विशेष रूप से शामिल होंगे। यह जानकारी लाल विजय नाथ शाहदेव ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य समाज को सशक्त दिशा देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में समाज के सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक की तैयारी में लाल विजय नाथ शाहदेव, सचिंद्र नाथ शाहदेव, ज्योतेन्द्र नाथ शाहदेव और प्रदीप नाथ शाहदेव सहित कई लोग जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...