गढ़वा, नवम्बर 10 -- रमना। क्षत्रिय गौरव एकता मंच के रमना प्रखंड कमेटी का गठन किया गया है। उसमें कुमार गौरव उर्फ विक्की सिंह को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उमाशंकर सिंह, चितरंजन सिंह, शक्ति सिंह और ज्ञानू सिंह को उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह को कोषाध्यक्ष, आलोक सिंह को उप कोषाध्यक्ष और राजीव रंजन सिंह, सत्येंद्र सिंह, धनंजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पवन सिंह, जनमेजय सिंह, राजेश सिंह, सुधीर सिंह, सूर्यदेव सिंह, निवास सिंह, कौशल सिंह व प्रवीण सिंह को संरक्षक बनाया गया है। आयोजित बैठक की अध्यक्षता चुन्नू सिंह ने की। मौके पर रूपेश सिंह, बंटू सिंह, श्यामवर्ण सिंह, फुलेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.