रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, संवाददाता। क्षत्रिय गौरव एकता रांची जिला की बैठक शनिवार को पुराना विधानसभा सभागार में अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर कई निर्णय लिए गए। साथ ही, तय किया गया कि फरवरी में रांची में प्रदेशस्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित होगा, इसमें राज्य भर से लाखों की संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक में संगठन की मजबूती और फरवरी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर लोगों से सुझाव लिए गए। सुझावों पर विचार किया गया और प्रस्तावों को लागू करने पर सहमति बनी। बैठक में सत्यनारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाशनाथ शाहदेव, अजयनाथ शाहदेव, रमेश सिंह, अभिषेक सिंह, नीतू सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, रवि सिंह, मनीष सिंह समेत रांची महानगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.