आगरा, मार्च 28 -- प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि क्षत्रियों और सनातनियों के गौरव वीर राणा सांगा को देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में गद्दार कहा जाना तथा समस्त क्षत्रिय समाज व सनातनियों को गद्दारों की औलाद कहकर अपमानित किया जाना घोर निंदनीय कृत्य है। इस बयान को कोई भी राजपूत, कोई भी हिंदू और कोई भी सनातनी स्वीकार नहीं कर सकता। इस बयान की जितनी निंदा की जाए वह कम है। अरिदमन सिंह ने कहा कि इस बयान पर प्रतिक्रिया के फलस्वरूप करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमे प्रशासन द्वारा तत्काल वापस लिए जाने चाहिए तथा छतों पर से पत्थरबाजी करने वालों को चिह्नित कर, जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.