मोतिहारी, फरवरी 2 -- नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के बीचोंबीच नाला का निर्माण कर स्लैब रखा गया है। लेकिन, नालों पर रखे गये स्लैब क्षतिग्रस्त होकर जानलेवा साबित हो रहे हैं। नाला पर रखे गए स्लैब तो कई जगह गायब हो चुके हैं। इसके कारण सड़क पर बना होल खतरनाक बन चुका है। रात में अक्सर लोग इस होल में गिरकर चोटिल होते रहते हैं। फिर भी टूटे स्लैब की जगह नया स्लैब नहीं लगाया जाता है। संतोष कुमार सिंह ,महेश कुमार का कहना है कि शहरी क्षेत्र में सड़कें तो चकाचक दिखती हैं लेकिन अधिकांश जगह नाला पर रखे गए स्लैब या तो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं या नाला से गायब होने के कारण होल साफ दिखाई पड़ता है। कई जगह तो क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत कराई गई है,लेकिन वह सड़क के लेवल में नहीं होकर इससे ऊंचा हो गया है जो दुर्घटना का सबब बना है। रोहित भूषण, संजय सिंह ने बताया क...