सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- पिपराही। पूर्वी चम्पारण को शिवहर जिला से जोड़ने वाली अम्बा- जिहुली सड़क के क्षतिग्रस्त भाग का अभी तक मरम्म्त नहीं हो सका है। अम्वा व जिहुली के बीच सड़क के क्षतिग्रस्त रहने से इस होकर वाहनों की आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस होकर गुजरने वाले वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बनी रहती है। सबसे अधिक परेशनी इस होकर गुजरने वाली छोटी चार पहिया गाड़ी व टेम्पो आदि को होता है। हल्की बारिश हो जाने के बाद गड्ढों में पानी तथा कीचड़ हो जाने से इस होकर आवागमन बाधित हो जाता है। विगत वर्ष क्षतिग्रस्त सड़क पर ईंट डालकर आने जाने लायक बनाया गया था। किन्तु ईंट के टूकड़े फिर से धंसकर सङक जानलेवा हो गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्वी चम्पारण तथा शिवहर जिला सीमा पर लगभग 600 मीटर की दूरी में सड़क का निर्माण कार्य नही हुआ ह...