कुशीनगर, जून 9 -- कुशीनगर। पडरौना से कठकुइयां जाने वाला मार्ग के बीच सिधुआ बाजार के पास मेन सड़क पर बने गड्ढों में गिर कर आये दिन कोई ना कोई वाहन चालक घायल हो जाते हैं। विभागीय लापरवाही के चलते यह पूरी तरह से छतिग्रस्त होकर गड्ढे मे तब्दील हो चुकी सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं इस समस्या से निजात पाने के लिये स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर गड्ढे की फोटो खींचकर वायरल भी कर रहे हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन बड़े वाहनों से लेकर बाइक सवार व राहगीर को आना जाना होता है। वहीं इस गड्ढे में पानी भर जाने से चालक इसका अंदाजा नहीं लग पाता और गिर कर घायल हो जाते हैं। लोगों ने इस सड़क की मरम्मत कराने की संबंधित विभाग से मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.