भदोही, दिसम्बर 25 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसही मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। क्षतिग्रसत मार्ग पर आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। दर्जनों गांव की जनता को राहत देने वाली मार्ग आज उपेक्षित है। दिन में तो किसी तरह लोग आवागमन कर लेते हैं, लेकिन रात्रि में इधर से गुजरना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। रामकिशुनपुर बसही से डीघ ब्लाक, कोइरौना बाजार होते हुए सीतामढ़ी तक जाने वाली मार्ग पर चलना दुश्वार हो गया है। कई स्थानों पर मार्ग इतना क्षतिग्रस्त हो गया है कि मानों सड़क का वजूद ही खत्म हो गया है। ऐसे में राधेश्याम यादव, नायब कुमार, संतोष चौहान आदि ने विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...