देवरिया, मई 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। रसोई गैस के लिए पाइप डालने के दौरान क्षतिग्रस्त हुए जलकल पाइप बारह दिन बाद भी ठीक नही किया जा सका है। क्षतिग्रस्त पाइप से प्रतिदिन शाम- सुबह हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। वहीं करीब सौ से अधिक घरों की जलापूर्ति भी प्रभावित है। घरों में जलकल का पानी नही जाने से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है, दैनिक कार्य करने में दिक्कत हो रही है। रविवार को क्षतिग्रस्त ठीक करने के लिए गड्ढा खोदाकर कुछ जगहों पर लीकेज को ठीक किया गया, लेकिन पाइप में कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी वैसे का वैसे ही बहकर बर्बाद होता रहा। शहर में रसोई गैस की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। गैस पाइप के लिए मशीन के जरिए जमीन में खुदाई कर पाइप को डाला जा रहा है। गैस पाइप डालने के दौरान 7 मई को शहर के भीखम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.