सीवान, फरवरी 20 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पिपरा उप वितरणी नहर के किनारे स्थित हिलसड़ एकावन टोला गांव के पास नहर की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। विभाग द्वारा इसका निर्माण नहीं कराए जाने से नाराज होकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि नहर के निर्माण के समय बना पुलिया अब जर्जर हो गया है। इसका गार्डर भी टूटकर नीचे गिर गया है। इसके कारण इससे होकर आने- जाने वाले राहगीर पुलिया से गिरकर घायल हो जा रहे हैं। हिलसड़ से लेकर भीखमपुर बाजार जाने वाली सड़क का कराया जा रहा है। इसके निर्माण के दौरान कालीकरण के समय प्रेशर मशीन का प्रयोग किए जाने से क्षतिग्रस्त पुलिया के निचले हिस्से का पिलर क्रेक कर गया है। इससे भारी वाहन के गुजरने पर कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बढ़ गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.