नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना के लिए 2025 कमाल का वर्ष रहा। इस साल उनके बल्ले ने खूब रन बरसाए। शतकों की झड़ी भी लगी। टीम इंडिया पहली बार महिला विश्व कप जीतने में कामयाब हुई और इसमें मंधाना की भी अहम भूमिका रही। 2025 में उन्होंने इतिहास रचा और किसी कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा ओडीआई रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन स्मृति मंधाना ने 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1703 रन ठोके। ये महिला क्रिकेट में किसी भी कैलेंडर ईयर में किसी भी बल्लेबाज का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भी ये रिकॉर्ड मंधाना के ही नाम था जब 2024 में उन्होंने 1659 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे।एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा ओडीआई रन स्मृति मंधाना ने 2025 में जो 1703 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए उनमें 1362 रन ...