पिथौरागढ़, फरवरी 15 -- झूलाघाट। एसएसबी 55वीं वाहिनी की ओर से मूनाकोट ब्लॉक के क्वीतड़ गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी एसजी डॉ. सौम्या हलदर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाईया वितरण की। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल का महत्व, संतुलित पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव, प्राथमिक उपचार व स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी दी गई। एसएसबी के जवानों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच व स्वच्छ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...