पीलीभीत, दिसम्बर 22 -- पूरनपुर, संवाददााता। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर भसीन इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर इंटर स्कूल जूनियर स्तर की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता भसीन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कक्षा 9 की छात्रा परिधी तोमर एवं कक्षा 7 के छात्र ऋषभ शर्मा ने महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन परिचय एवं उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।कक्षा 11 के छात्र ज़ैद सिद्दीकी एवं युगराज खंडेलवाल ने गणित के विभिन्न प्रकल्पों पर आधारित पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को गणित की रोचक दुनिया से परिचित कराया। इंटर स्कूल जूनियर स्तर की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.