जौनपुर, फरवरी 7 -- जौनपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत हुए इस आयोजन में कुल 110 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रत्येक ब्लाक से पांच-पांच मेधावी बुलाए गए थे। जनपद स्तर पर चयनित पांच छात्रों को टैबलेट और नकद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया। उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में अव्वल आने की शुभकामनाएं दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने डीएम का स्वागत किया। क्विज प्रतियोगिता में शीर्ष पांच तथा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शीर्ष पांच विद्यार्थियों को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में...