विकासनगर, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान समग्र शिक्षा के अंतर्गत शनिवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतयोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस प्रकार की विज्ञान प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति अभिरुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना है। प्रतियोगिता जूनियर एवं माध्यमिक दो स्तरों पर आयोजित की गई। माध्यमिक स्तर पर अटल उत्कृष्ट जौनसार बाबर राजकीय इंटर कॉलेज साहिया की सृष्टि चौहान व अभिषेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया की आरुषि और जैसमिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.