नैनीताल, मार्च 29 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ डिग्री कॉलेज में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी ने किया। क्विज प्रतियोगता में ममता और मनीषा ने पहला, रेखा, दिव्या, रश्मि और उर्मिला ने दूसरा और पोस्टर में उर्मिला पहले, रीता दूसरे स्थान पर रही। पायल, रीता और प्रकाश ने कुमाउनी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। प्राचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बुद्धि, विवेक, कौशल विकास, सामान्य ज्ञान का विकास होता है। अर्थशास्त्र परिषद ने बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता कराई। नित्या साह पहले, मयंक दूसरे, पायल तीसरे स्थान पर रहे। यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को रेड क्रॉस का महत्व, गठ...