हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 से 5 के लिए इंटर हाउस जीके क्विज आयोजित की गई। इसमें रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस ने हिस्सा लिया। चार राउंड (जनरल, ऑडियो-विजुअल, बजर, रैपिड फायर) में ब्लू हाउस ने पहला, येलो हाउस ने दूसरा और रेड हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य अनुराग माथुर और उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन रिंकी बिष्ट ने किया। प्रियंका बिष्ट, दीपिका बिष्ट, जयश्री तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...