हजारीबाग, फरवरी 9 -- चौपारण । सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए इंटर हाउस क्विज का आयोजन किया गया। इसमें जेपी हाउस विजयी रहा। क्विज में गांधी, टैगोर, सुभाष और जेपी हाउस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जेपी आउस ने इतिहास, विज्ञान, खेल और समसामयिकी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए 136 अंक प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे ने विजेता टीम को कप सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है और उनमें टीम भावना जागृत होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक, अमृता मैसी, प्रशांत कुमार मिश्रा, अजित कुमार पांडे, शंकर सिंह, लता कुमारी, प्रमिला कुमारी, फरहद जहान, आशीष कुमार पांडेय, अमित कुमार और आशुतोष कुमार ने महती भूमिका निभाई।

हि...