अंबेडकर नगर, फरवरी 14 -- देवरिया बाजार, संवाददाता। आलापुर क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल रामनगर में भारत बजट 2026 विषय पर क्विज एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी मीनु वोहरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विशेष बात यह रही कि सभी छात्राओं ने मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन प्रश्नों का उत्तर दिया। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आयोजित इस क्विज में विद्यार्थियों ने तकनीक के उपयोग के साथ अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन किया। क्विज के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन जैसे विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। छात्र-छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र (ई-सर्टिफिकेट) प्...