लखीसराय, दिसम्बर 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली मिशन एवं जिला प्रशासन, लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बड़हिया एवं पिपरिया प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय जल-जीवन-हरियाली क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा हरियाली के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। बड़हिया प्रखंड में प्रतियोगिता का आयोजन लोहिया चौक स्थित उच्च विद्यालय, बड़हिया के परिसर में किया गया। इसमें प्रखंड के 14 उच्च विद्यालयों से कुल 66 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल शिक्षक पीयूष कुमार झा एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ. किरण कुमारी की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.