चंदौली, फरवरी 1 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र शहाबगंज पर शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत विज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के कक्षा 6 से 8 तक के 144 बच्चों ने प्रतिभाग किया। क्विज दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में 25 और द्वितीय चरण में टॉप टेन बच्चों का चयन किया गया। इसमें कंपोजिट विद्यालय रोहाखी के दीपेंद्र कुमार प्रथम स्थान पर रहे। वहीं कंपोजिट विद्यालय रोहाखी की ही छात्रा निधि कुमारी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के विकास कुमार संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किए जबकि कंपोजिट विद्यालय रोहाखी की चांदनी कुमारी तीसरे स्थान पर, काजल यादव कंपोजिट विद्यालय धंनीपुर चौथे स्थान पर और अखिलेश विश्वकर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज पांचवें स्थान पर रहे। इसी तरह सुहानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.