पूर्णिया, जनवरी 21 -- प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाए हुनर फोटो- 20purn38-जलालगढ़ क्विज प्रतियोगिता में पुरस्कार लेते सफल प्रतिभागी जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड शिक्षा कार्यालय के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता एवं टीएलएम प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और बौद्धिक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयक चंदन कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजन में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसी बेगमपुर की प्रधानाध्यापिका राखी कुमारी, गेहूंआ के प्रधान शिक्षक मदन कुमार मंडल, फकरूद्दीन अहमद, अभय कु...