भागलपुर, फरवरी 5 -- मध्य विद्यालय अकबरनगर श्रीरामपुर में बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पैटर्न पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में सक्सेस पॉइंट संस्थान के नौवीं एवं दसवीं कक्षा के लगभग 190 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के पैटर्न से परिचित कराना तथा उनकी बौद्धिक क्षमता, त्वरित निर्णय और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। आयोजकों ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी दिनों में सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...