बहराइच, दिसम्बर 23 -- रिसिया। ब्लाक रिसिया में राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार अभियान के तहत मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के मॉडल बनाए। बीईओ पुष्पेंद्र जैन और एआरपी संदीप कुशवाहा ने दीप प्रज्जलवित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। दो चरणों में प्रथम क्विज प्रतियोगिता तथा दूसरे चरण में इंटरव्यू के जरिए परिणाम निकाला गया। 10विद्यार्थी विजेता घोषित किए गए। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप स्टेशनरी सामग्री व प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर शिरीष कुमार, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.