बलरामपुर, मार्च 19 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। विकास खंड उतरौला के कम्पोजिट विद्यालय पिपरा राम में बुधवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वीरेंद्र भारती को प्रथम, राधिका को द्वितीय एवं कविता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शिक्षक मुश्ताक अहमद ने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों और सफल होने के गुर बताए। प्रथम तीन बच्चों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र दिया गया। मोमेंटो व प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चों को उनके पसंद के अनुसार स्वादिष्ट केले की पकौड़ी, पुलाव आदि व्यंजन की व्यवस्था शिक्षिका सरिता विश्वकर्मा ने कराया। बच्चों ने इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। अंत में कक्षा आठ के बच्चों की विदाई पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.