श्रावस्ती, दिसम्बर 17 -- श्रावस्ती, संवाददाता। क्विज प्रतियागिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ब्लाक संसाधन केंद्र सिरसिया में बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जूनियर स्तर के छात्रों की ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को खंड शिक्षाधिकारी सिरसिया अखिलेश कुमार वर्मा ने सम्मानित किया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह व बीएसए अजय कुमार गुप्ता के मार्ग निर्देशन में बीआरसी सिरसिया में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित जूनियर स्तर के छात्रों की ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनौढ़ा तराई के कक्षा छह के छात्र आशुतोष पांडेय प्रथम, भितुहरिया के कक्षा सात के छात्र लीलाधर द्वितीय, लालपुर कुसमहवा के कक्ष...