बक्सर, दिसम्बर 22 -- युवा के लिए ------ बक्सर। जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान को लेकर सोमवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा परियोजना (समग्र) की देखरेख में हुई। इस प्रतियोगिता में इंदरा प्लस टू हाई स्कूल के कक्षा नौ की छात्रा पलक कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर एमपी हाई स्कूल की छात्रा गोल्डी कुमारी रही। जबकि तीसरे स्थान प्लस टू नेहरू स्मारक हाई स्कूल की छात्रा शिखा कुमारी रही। इन प्रतिभागीयों को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डीपीओ (समग्र) चंदन द्विवेदी ने कहा कि जल जीवन हरियाली की महत्ता के विद्यार्थियों को बताने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि वह पर्यावरण को नजदीक से समक्ष सके। पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...