कन्नौज, जनवरी 22 -- कन्नौज। शहर के बीआरसी कार्यालय में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने ज्ञान, तर्कशक्ति और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। विकास खंड कन्नौज के सभी परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर चयनित प्रथम तीन-तीन विद्यार्थियों ने क्विज में भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा विकास खंड स्तर पर 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इसके बाद चयनित छात्रों के पांच-पांच के समूह में साक्षात्कार लिए गए, जिनमें से दो श्रेष्ठ समूहों का चयन किया गया। प्रथम चयनित समूह में श्वेता, मानसी, दिव्या, शिवा और अनुष्का को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए चुना गया। वहीं, द्वितीय चयनित समूह में रजनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.