गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के स्थापना सप्ताह समारोह के तहत सोमवार को अंतर महाविद्यालयीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता कॉलेज में हुई। इसमें डीडीयू एवं इससे संबद्ध महविद्यालयों के 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसडी राजकुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का लिंक भेज कर किया। प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज गोरखपुर के अनुराग गुप्ता प्रथम, सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज गोरखपुर के समर्थ रूबिन द्वितीय तथा सेण्ट जोसेफ कॉलेज फार वुमेन गोरखपुर की शिवानी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. एसडी शर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता पूर्णतः ऑनलाइन मोड में कराई गई। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. ईसी दास, सह समन्वयक प्रो. रोहित श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति प्रकाश, अम...