जौनपुर, दिसम्बर 24 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को विज्ञान आविष्कार योजना के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी जूनियर हाई स्कूलों से तीन-तीन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता के उपरांत बीआरसी पर ही मूल्यांकन टीम ने परिणाम घोषित किया। इसमें कंपोजिट विद्यालय मेहंदीपुर के अनुराग यादव ने प्रथम, बबीता गुप्ता ने द्वितीय तथा प्रीतम पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर हाईस्कूल कलिंजरा के आयुष मिश्रा चतुर्थ और बबुरा के अमन को पांचवां स्थान मिला। प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज कुमार सि...