दरभंगा, दिसम्बर 1 -- दरभंगा। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के बीच विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रखंड स्तर पर यह प्रतियोगिता 30 नवंबर तक आयोजित किया गया। डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि छठी से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में किए गए कार्यों के आधार पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...