उरई, फरवरी 19 -- उरई। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज एवं मॉडल प्रतियोगिता एसएस इंटरनेशनल कॉलेज मडोरा डकोर में हुई। प्रतियोगिता में 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता छात्रों को टैबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विकासखंड डकोर, कोंच, रामपुरा, माधौगढ़, महेवा, जालौन, कुठौंद, नदीगांव एवं कदौरा के 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एडी बेसिक झांसी संतोष कुमार देव पांडेय ने कहा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं तार्किक क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। वहीं विशिष्ट अतिथि डीआईओएस राजकुमार पंडित ने प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का प्रभावी मंच बताया। बीएसए चंद्र प्रकाश ने कहा बच्चों में जिज्ञासा एवं नवाचार को बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.