भदोही, नवम्बर 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को कालेज के 75वें स्थापना वर्ष पर विभागीय परिषद द्वारा क्विज, डिबेट एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रसायन विज्ञान विभाग में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कुल 35, डिबेट में बीस एवं पोस्टर प्रतियोगिता में 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग की। इस दौरान डिबेट प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सदानंद सिंह, डॉ. सिद्धार्थ बरनवाल व डॉ. निखिल सिंह रहे। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्याणक मंडल में डॉ. रजनीश द्विवेदी, डॉ. अमित कुमार शर्मा एवं डॉ. आकांक्षा कुशवाहा रहीं। इसी तरह क्विज प्रतियोगिता में सत्यम शुक्ला, शनि दूबे और काजल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्य त्रिपाठी द्वितीय एवं प्...