मोतिहारी, जनवरी 31 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण के लिए राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल की व्यवस्था के तहत सात विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान ओटी से लेकर दवा की व्यवस्था ,सदर अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को देखा। इस दौरान चेक लिस्ट के अनुसार कई कमियां जांच टीम ने पाई। इसमें सुधार करने का निर्देश दिया गया। जांच टीम का नेतृत्व विजय चन्द्र झा कर रहे थे। उनके साथ ओमकांत शर्मा भी थे। निरीक्षण के बाद श्री झा ने बताया कि निरीक्षण पूरी तरह हो गया। इस दौरान जो भी कमियां पाई गई उसमें सुधार करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल मोतिहारी में आज तीन दिवसीय एनक्यूएएस असेसमेंट समाप्त हुआ । लगातार ऑब्जरवेशन, रिकॉर्ड रिव्यू , पेशेंट और स्टाफ़ इंटरव्यू के बाद सभी सात वि...