फतेहपुर, जनवरी 31 -- थरियांव/धाता संवाददाता। बम्हरौली ग्रामसभा में आयोजित लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पहला मैच दारानगर और लौधना के बीच खेला गया। दारानगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए14 ओवर में आठ विकेट खोकर लौधना को 122 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में लौधना की टीम दस ओवर में 76 रन बनाकर आल आउट हो गई। वहीं दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल के रूप में खेला गया। मैच दारानगर और हसन स्पोर्टिंग क्लब रक्सौली के बीच खेला गया। दारानगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 187 रन का विशाल लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रक्सौली की टीम 14 ओवर में 120 रन बना सकी और 67 रन से हार गई। क्वार्टर फाइनल मैच में बल्लेबाज अमन को शतकीय पारी खेलने के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद्र सिंह और ...