अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- अल्मोड़ा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोमवार को नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पहाड़ के जिलों के लिए मुसीबत बने कैंची और क्वारब की समस्या को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने कैंची में जाम की समस्या से निजात के लिए कालाढुंगी से बेतालघाट होते हुए सड़क का भुजान में मिलान करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन इस पर भाजपा सरकार ने कोई अमल नहीं किया। सरकार को आम जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं रह गया है। इसका खामियाजा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली के साथ तराई से आने-जाने वाले लोग झेल रहे हैं। सरकार ने जनता को गुमराह करने के लिए भवाली से बाईपास की बात कही, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई काम नहीं किया। क्वारब की पहाड़ी व्यापारियों, मरीजों व आम लोगों के लिए नासूर बन गई है। सरकार की प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.