अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर क्वारब का विकल्प बनाई गई डोबा-चोसली सड़क पर भूस्खलन हो गया। इससे यहां से आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे यात्रियों की मुसीबत और अधिक बढ़ गई है। शनिवार को क्वारब बाईपास पर डोबा-चौसली मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आ गया। भूस्खलन होने से डोबा-चौसली मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। पहाड़ी से मलबे के साथ पत्थर बोल्डर गिरने से जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आवाजाही बंद होने के साथ खतरनाक बन गई है। एहतियातन क्वारब बाईपास को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। जियोलॉजिस्ट और लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की संयुक्त टीम ने मौके का मुआयना किया। जियोलॉजिस्ट आरसी उपाध्याय ने सुरक्षात्मक कार्यों के लिए आ‌वश्यक सुझाव दिए हैं। टीम में एई कुंदन गिरी गोस्वामी, पीके जोशी आदि ने निरीक्षण के ...