लखनऊ, फरवरी 18 -- - कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान की शासी निकाय बैठक में हुए कई निर्णय - प्रोटान बीम थेरेपी, क्वाटरनरी कैंसर केयर सेंटर, बटेली-रेडियोलाजी भी होगी स्थापित - 31 अतिरिक्त फैकल्टी, 78 सीनियर व जूनियर रेजिडेंट के पदों की स्वीकृति - पापुलेशन बेस्ड कैंसर रजिस्ट्री का प्रस्ताव के साथ ही कई पाठ्यक्रम भी मंजूर लखनऊ, विशेष संवाददाता कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान (केएसएसएससीआई) की 12वीं शासी निकाय की बैठक में क्वाटरनरी कैंसर केयर सेंटर की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई। यह केंद्र अत्यंत जटिल व उन्नत कैंसर उपचार के लिए समर्पित होगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्थान के समग्र विकास, अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं के विस्तार तथा कैंसर रोगियों को विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने के कई निर्णय हुए। क्वाट...