अलीगढ़, फरवरी 24 -- अलीगढ़, सुनील कुमार। एएमयू के उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एएमयू के भौतिकी विभाग में क्वांटम फोटोनिक्स लैब स्थापित कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ एएमयू देश का पहला ऐसा विवि बन गया है, जहां क्वांटम फोटोनिक्स लैब स्थापित है। अलीगढ़ मुस्लिम विवि अपने शोध कार्यों को लेकर प्रसिद्ध है। शोध की वजह से एनआईएआरएफ की रैंकिंग एएमयू का बेहतर मिली है। शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए एएमयू के भौतिकी विभाग को केंद्र सरकार द्वारा प्रोजेक्ट दिया गया है। करीब एक करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट के क्वांटम फोटोनिक्स लैब की स्थापना की गई है। यह एक अत्याधुनिक शोध प्रयोगशाला है, जहां प्रकाश (फोटॉन्स) के क्वांटम गुणों का उपयोग करके अगली पीढ़ी की तकनीकों को विकसित किया जा सकेगा। यह लैब एकल-फोटॉन स्तर पर प्रकाश को उत्पन्न, हेरफेर और पत...