वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। बनारस स्टेशन पर बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल (02563) में सफर कर रहीं महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। पर्स में लाखों रुपए के आभूषण और 20 हजार रुपए नगद रखा था। लगभग एक महीने पहले हुई इस वारदात में कैंट जीआरपी ने गुरुवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया। गोपालगंज (बिहार) की ममता देवी ट्रेन से नई दिल्ली जा रही थी। 30 अप्रैल को ट्रेन बनारस स्टेशन पहुंची, जहां उनका पर्स चोरी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.