अररिया, फरवरी 4 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने मंगलवार को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मटियारी पंचायत के बगडहरा वार्ड नंबर दो में छापेमारी कर अवैध तरीके से लोगों के बैंक खातों से राशि उड़ाने की फिराक में लगे दो अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान मटियारी बागडहरा गांव निवासी इरतजा और दानिश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई हाई-टेक उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें 19 पीस फिंगर प्रिंट क्लोन, फिंगर प्रिंट स्कैनर, प्रिंटर किट, कनेक्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल है। जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इरतजा के घर पर कुछ लोग बैठकर अवैध रूप से दूसरे के बैंक खातों से पैसे निकालने की योजना बना रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.