गोरखपुर, नवम्बर 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ठंड के मौसम में स्पेशल ट्रेनों के साथ ही रूटीन ट्रेनों का भी शेड्यूल बिगड़ गया है। ट्रेनें औसतन तीन से छह घंटे तक लेट हो रही हैं। शनिवार को नई दिल्ली से गोरखपुर होते हुए बरौनी तक जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस छह घंटे लेट गोरखपुर पहुंची तो बाघ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई। क्लोन एक्सप्रेस सुबह 6:35 बजे की बजाए दोपहर 12:30 बजे गोरखपुर पहुंची जबकि बाघ एक्सप्रेस शाम 5:55 बजे की बजाए रात 11 बजे गोरखपुर पहुंची। इस कदर लेटलतीफी से गोरखपुर में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों की इस लेटलतीफी की वजह से यात्री रास्ते में खूब परेशान हुए। प्लेटफॉर्म पर बेंच के पैक हो जाने के बाद सैकड़ों यात्रियों को मजबूरन फर्श पर पेपर और चादर बिछाकर बैठना पड़ा। रात के समय में चलने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.